Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: 75 मीटर नियम के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, 25 फरवरी निकाली जाएगी रैली

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 23/02/2026 01:22:59 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 23/02/2026 01:22:59 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय नगर परिषद पार्क में रविवार को व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय नगर परिषद पार्क में रविवार को व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के निर्देषों के तहत राजमार्ग के केन्द्र बिन्दू से 75 मीटर की परिधि में बने मकानों, दुकानों व अन्य व्यावसायिक संरचनाओं को हटाने की कार्यवाही का जमकर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 75 मीटर नियम लागू होने से स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। छोटे व मध्यम वर्ग के दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। व्यापारियों ने इसे जनहित के विपरित बताते हुये सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार बंसल व पूर्व चेयरमैन एड. महेन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि इस नियम के कारण वर्षों से स्थापित व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। बैठक में पूर्व पार्षद भीखाराम सैनी, सुगन भाई व अरुण गर्ग ने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुये कहा कि यह लड़ाई अस्तित्व की है।

 

मैथली शरण बंसल, पाँजीराम गुर्जर, हरिराम सैनी एवं रघुजी (सीए) ने नियम के कानूनी और आर्थिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. सुरेन्द्र कुमार मीणा, रतिराम गुर्जर, रामचन्द्र सैनी व तिलक राज गुर्जर ने चेताया कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा। व्यापारियों ने कहा कि इस नियम से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। यह निर्णय हजारों परिवारों की आजीविका को प्रभावित कर रहा है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर इस आदेश का विरोध दर्ज कराया। बैठक में मंगलराम सैनी, जितेन्द्र जिलेन्द्रा, रमेश किताबवाला, मोदीराम गुर्जर, राहुल अग्रवाल, रामचंद्र सैनी सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न बाजार संघों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे नगर परिषद पार्क में विशाल जनसभा आयोजित की जायेगी। जिसके बाद व्यापारी रैली के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

Related News

उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव

मध्य प्रदेश: दीनदयाल मंडल में प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण, श्याम शिवहरे और राहुल सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर प्रेस क्लब ने सदस्यों का द्वितीय चरण बीमा कैम्प आयोजित, 100 से अधिक पत्रकारों को लाभ

उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया


Featured News