-
☰
बिहार: लंबित वारंट के तहत दो वारंटियों की हुई गिरफ्तारी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: हिसुआ थाना क्षेत्र में लंबित वारंट के निष्पादन के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया
विस्तार
बिहार: हिसुआ थाना क्षेत्र में लंबित वारंट के निष्पादन के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों में सुभाष कुमार (पिता– संजय कुमार) तथा संजय कुमार (पिता– रामप्रसाद लाल) शामिल हैं। दोनों का पता राजगीर रोड, थाना हिसुआ, जिला नवादा बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में हिसुआ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है तथा फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल