-
☰
बिहार: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: हिसुआ थाना क्षेत्र राजगीर रोड फोर लाईन भुलन बीघा के आसपास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विस्तार
बिहार: हिसुआ थाना क्षेत्र राजगीर रोड फोर लाईन भुलन बीघा के आसपास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक किसी कार्य से जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक की पहचान हिसुआ पांचू गढ़ वार्ड संख्या छह निवासी मोहम्मद बबलू के पुत्र कामरान के रूप में की गई है, जबकि घायल युवक की पहचान मोहम्मद फुरकान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल