-
☰
No image found.
गुजरात: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आहवा डांग गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘विकसित भारत – जन सेवा अभियान’ के तहत राज्यभर में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
गुजरात: आहवा डांग गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘विकसित भारत – जन सेवा अभियान’ के तहत राज्यभर में 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आहवा के डुंगरी फलिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और सर्वांगीण विकास को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों के स्वस्थ एवं सुपोषित भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जयश्रीबेन पटेल और जयवंतीबेन गायकवाड़ को बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री गिरीशभाई मोदी ने दोनों कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक न्यूट्रिशन मैनेजर सपनाबेन पवार, आहवा ग्राम पंचायत सदस्य यशोमतीबेन गावित और नरेंद्रभाई गावित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
