-
☰
No image found.
गुजरात: धूलचोंड के सरस्वती विद्यामंदिर के विद्यार्थियों ने सीआरसी स्तरीय प्रतियोगिताओं में हासिल की शानदार सफलता
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आहवा डांग स्थित सीआरसी भवानदगड केंद्र की ओर से ‘विकसित भारत 2047’ के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विस्तार
गुजरात: आहवा डांग स्थित सीआरसी भवानदगड केंद्र की ओर से ‘विकसित भारत 2047’ के तहत ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान सरस्वती विद्यामंदिर, धूलचोंड के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 7 के छात्र केवलभाई जयंतीभाई गांगुडे ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे सीआरसी केंद्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वक्तृत्व प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा प्रतीक्षाबेन महेंद्रभाई मोकाशी ने प्रभावी भाषण प्रस्तुत करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।
