Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हत्या के मामले में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, जांच के दौरान सामने आए थे नाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajkumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 04:13:01 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajkumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 04:13:01 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्योहारा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्योहारा थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह मामला थाना स्योहारा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 298/2026 से संबंधित है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(ए) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को ग्राम चक महदूदसानी निवासी तसवीरन पत्नी स्वर्गीय शरीफ ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उवैश पुत्र अहमद हसन, साजिद पुत्र अहमद हसन और सितारा पुत्री अहमद हसन, निवासी ग्राम अल्लाहदीनपुर थाना स्योहारा, समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र नफीस अहमद की हत्या कर शव को छिपा दिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, विवेचना में 22 सितंबर 2026 को आरिफ पुत्र अहमद अली, सुहैब पुत्र अहमद अली और महफूज पुत्र अहमद अली, निवासी ग्राम विरामपुर उर्फ अल्लाहदीनपुर, थाना स्योहारा के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल 552 मनोज कुमार, कांस्टेबल 1131 विपिन कुमार और कांस्टेबल 2706 आलोक कुमार, थाना स्योहारा शामिल रहे।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News