Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मामी से दुष्कर्म के आरोप में भांजा हुआ गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 03:48:27 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 03:48:27 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा महुआ थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके भांजे को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा महुआ थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके भांजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना 10 अगस्त की रात की बताई गई है, जबकि महिला की शिकायत पर 19 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक करसड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय महिला 10 अगस्त की रात अपने घर में सो रही थी। गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा बंद नहीं था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे आरोपी पिंटू नरवरिया (24) पुत्र आशाराम दरवाजा खुला देखकर महिला के कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी द्वारा उसका मुंह बंद करने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला का पति ग्वालियर में नौकरी करता है। शिकायत के अनुसार, पति के घर लौटने के बाद महिला ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने महुआ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपी पिंटू नरवरिया के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को पोरसा क्षेत्र के नाहरपुरा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News