-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने जेपी सर्वोदय विद्यालय का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सेखुईकला का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सेखुईकला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे विभिन्न मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय जायजा लिया और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, उपस्थिति, भोजन और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध खेल सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने खेल मैदान में आवश्यक मार्किंग कराने और कम लागत में उपयोगी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीडीओ ने विद्यालय के भोजनालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति देखी गई। उन्होंने भोजन को मक्खियों और अन्य कीटों से सुरक्षित रखने के लिए जाली या कवर की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर रखरखाव और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
