-
☰
No image found.
उत्तराखंड: गंगोलीहाट छात्रसंघ चुनाव से पहले BVP में बगावत: टिकट वितरण से नाराज नगर इकाई का सामूहिक इस्तीफा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट के आगामी छात्रसंघ चुनाव (सत्र 2026-27) से ठीक पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।
विस्तार
उत्तराखंड: राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट के आगामी छात्रसंघ चुनाव (सत्र 2026-27) से ठीक पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। संगठन के टिकट वितरण से नाराज गंगोलीहाट नगर इकाई के समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बंद कमरे में मनमानी और उपेक्षा का आरोप जारी किए गए त्यागपत्र पत्रक के अनुसार, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव में प्रत्याशी चयन के दौरान संगठन के निष्ठावान और जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की पूरी तरह अनदेखी की गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहमति लिए बिना बंद कमरे में मनमाने तरीके से टिकट बांटे गए हैं। आरोप यह भी है कि एबीवीपी के समर्पित चेहरों को दरकिनार करके बाहरी लोगों और अन्य संगठनों के प्रभाव में आकर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। इन बड़े चेहरों ने छोड़े पद अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण निर्णयों का हवाला देते हुए नगर इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों से मुक्ति की घोषणा की है: अमित वर्मा — नगर मंत्री गौरव बोरा — पूर्व नगर मंत्री किशन भाटिया — नगर सह मंत्री करन कुमार टम्टा — नगर सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु सिंह जरमाल — नगर सह सोशल मीडिया संयोजक इस सामूहिक इस्तीफे के बाद से गंगोलीहाट की छात्र राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।
