Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुकदमा दर्ज होने के बाद डॉ. शोयब अंसारी ने रखा अपना पक्ष, बोले- न्याय व्यवस्था पर है पूरा विश्वास

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 03:57:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: sanavvr ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 03:57:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं महानगर सदस्य डॉ. शोयब अंसारी के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं महानगर सदस्य डॉ. शोयब अंसारी के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वह कानून और न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हैं और उन्हें न्यायालय की प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। डॉ. शोयब अंसारी ने कहा कि सोनचिड़ा गांव निवासी शाहनवाज मलिक से जुड़े पासपोर्ट मामले में उनके स्तर से पहले पुलिस प्रशासन को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी कार्रवाई हुई, वह संबंधित जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई। वर्तमान मामले में लगाए गए आरोपों का जवाब भी वह कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से देंगे। मंदिर निर्माण के मुद्दे पर डॉ. शोयब ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि शाहनवाज मलिक अपनी करीब एक बीघा जमीन पर मंदिर निर्माण करा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की थी। उन्होंने कहा कि यदि कोई मंदिर निर्माण करा रहा है तो यह खुशी की बात है और धर्म व आस्था के मामलों में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने से समाज को नुकसान होता है। विकास और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर भी कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और निर्माण में किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।नागल पुलिस पर लगाए जा रहे कथित 60 हजार रुपये के आरोपों पर भी डॉ. शोयब अंसारी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि नागल पुलिस प्रशासन के प्रति उनका सम्मान है और उनके संज्ञान में पुलिस के नाम पर 60 हजार रुपये लेने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन को किसी भी स्तर पर उनकी आवश्यकता होगी तो वह कानून के दायरे में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अंत में डॉ. शोयब अंसारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने से वह घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को न्यायालय जाने का अधिकार है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, इसलिए उन्हें मुकदमे से डरने की आवश्यकता नहीं है और न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से सच्चाई सामने आने का उन्हें भरोसा है।

Related News

 उत्तर प्रदेश: साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, खाते में वापस कराए गए 5,597 रुपये

उत्तर प्रदेश: किसानों को 6 लाख रुपये तक दीर्घकालिक ऋण, बी-पैक्स की ब्याजमुक्त ऋण सीमा बढ़कर किया 15 लाख

उत्तर प्रदेश: सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी की हुई संयुक्त गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: CO फरेंदा ने किया कोल्हुई थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों व महिला सुरक्षा पर दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की नई DM अनुज मलिक ने संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता

मध्य प्रदेश: 0.110 हेक्टेयर जमीन को 0.405 बताकर तीन बार बेचा, पटवारी और ऑपरेटर की साठगांठ पर EOW जांच की मांग


Featured News