Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: सेवा सेतु कैंप में 664 नागरिकों का हुआ पंजीकरण, सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Nikhil , हरियाणा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 10:45:34 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Nikhil ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 10:45:34 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: होडल सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु कैंप में कुल 664 नागरिकों का पंजीकरण किया गया।

विस्तार

हरियाणा: होडल सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु कैंप में कुल 664 नागरिकों का पंजीकरण किया गया। कैंप के माध्यम से पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाया गया। कैंप में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 416 पंजीकरण किए गए, जबकि 112 नागरिकों ने फैमिली आईडी से संबंधित सेवाओं का लाभ लिया। जिला प्रशासन की ओर से अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। सेवा सेतु कैंप के जरिए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और संबंधित सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


Featured News