Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: डाकघर में 5.22 लाख रुपये के गबन का मामला आया सामने, तत्कालीन डाकपाल हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 11:15:09 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 11:15:09 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भिवानी गांव देवराला के डाकघर में 5.22 लाख रुपये के गबन के मामले में भिवानी पुलिस की जिला अनुसंधान इकाई ने तत्कालीन शाखा डाकपाल सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: भिवानी गांव देवराला के डाकघर में 5.22 लाख रुपये के गबन के मामले में भिवानी पुलिस की जिला अनुसंधान इकाई ने तत्कालीन शाखा डाकपाल सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 13 खाताधारकों से रकम लेकर उनकी पासबुक में जमा होने की फर्जी एंट्री की, लेकिन रकम डाकघर के सरकारी खाते में जमा नहीं की। पुलिस जांच के मुताबिक मामला वर्ष 2016-17 का है। उस दौरान सुरेंद्र कुमार देवराला डाकघर में डाकपाल के पद पर तैनात था। आरोप है कि उसने खाताधारकों से करीब 5 लाख 22 हजार रुपये लिए और रकम को अपने निजी इस्तेमाल में ले लिया।

मामले का खुलासा होने के बाद सब-डिवीजन निरीक्षक पंकज की शिकायत पर तोशाम थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद जिला अनुसंधान इकाई के उप-निरीक्षक वीरेंद्र सिंह की टीम ने 21 सितंबर 2026 को आरोपी सुरेंद्र कुमार, निवासी वार्ड नंबर-12, सिवानी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से डाकघर की एक मोहर भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल कथित फर्जीवाड़े में किया गया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Featured News