-
☰
No image found.
हरियाणा: हांसी में अमर शहीद राव तुलाराम की भव्य प्रतिमा और तिरंगे का अनावरण
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: हांसी के दिल्ली रोड टी-प्वाइंट पर बुधवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की स्मृति में नवनिर्मित 'राव तुलाराम चौक', उनकी भव्य प्रतिमा और ए विशाल तिरंगे का पूरे सम्मान के साथ लोकार्पण किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हांसी के दिल्ली रोड टी-प्वाइंट पर बुधवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की स्मृति में नवनिर्मित 'राव तुलाराम चौक', उनकी भव्य प्रतिमा और ए विशाल तिरंगे का पूरे सम्मान के साथ लोकार्पण किया गया। यादव सभा द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट (स्वास्थ्य) मंत्री आरती सिंह राव, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और हांसी के विधायक विनोद भयाना ने शिरकत कर देशभक्तों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के मुख्य बिंदु और अतिथियों के विचार साझा विरासत है वीरों का बलिदान: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यादव सभा और भूमि दानदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि देश की आजादी का इतिहास किसी एक जाति, समाज या क्षेत्र तक सीमित नहीं है। 1857 के संग्राम में राव तुलाराम सहित अनेक वीरों का बलिदान पूरे राष्ट्र की साझा विरासत है, जिससे हमें सामाजिक एकता और भाईचारे की प्रेरणा लेनी चाहिए। लाल सड़क की शहादत और नसीबपुर का संघर्ष: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने युवा पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति में नसीबपुर में करीब 5000 देशभक्तों ने शहादत दी थी। आजादी में हांसी का भी बड़ा योगदान रहा है, जहां 'लाल सड़क' पर देशभक्तों को रोड रोलर के नीचे कुचल दिया गया था। उन्होंने विधायक विनोद भयाना के उन प्रयासों की भी सराहना की, जिनके चलते हांसी प्रदेश का 23वां जिला बना। जाति-पाति से ऊपर उठकर हो सामाजिक एकता: सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल प्रतिमा स्थापित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारना जरूरी है। समाज को जाति व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर संगठित होना चाहिए। रियासतें साथ देतीं तो तभी मिल जाती आजादी: विधायक विनोद भयाना ने इस क्षण को हांसी के लिए गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम ने विपरीत परिस्थितियों में अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। अगर उस समय की अन्य रियासतें उनका साथ देतीं, तो देश को उसी समय आजादी मिल गई होती। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का संदेश:अमर शहीद राव तुलाराम का जीवन साहस, स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को जीवंत रखना और उनकी शौर्यगाथा को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हांसी में स्थापित यह स्मारक युवाओं में हमेशा देशभक्ति की भावना को जागृत करता रहेगा।"
समारोह में विधायक विमला चौधरी, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, नगर परिषद वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, राजपाल यादव सहित यादव सभा और सामाजिक संगठनों के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
