Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: KMP रोड पर डंपर चालक से 500 रुपये की लूट का खुलासा, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Nikhil , हरियाणा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 10:48:02 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Nikhil ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 10:48:02 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: पलवल KMP रोड पर डंपर चालक से 500 रुपये लूटने के मामले में CIA स्टाफ पलवल ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

हरियाणा: पलवल KMP रोड पर डंपर चालक से 500 रुपये लूटने के मामले में CIA स्टाफ पलवल ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की वैगनआर कार और लूटे गए 500 रुपये बरामद किए हैं। CIA स्टाफ पलवल के प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता अरशद निवासी रेवासन, नूंह ने बताया कि 20/21 सितंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच खेड़ा खलीलपुर के पास उसका डंपर खराब हो गया था। इसी दौरान सफेद वैगनआर कार में सवार पांच युवक वहां पहुंचे और उससे 500 रुपये छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर हथीन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 21 सितंबर को KMP रोड मंडकोला से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोहित निवासी अल्लिका, पलवल, तथा मुसफ्फर, युसूफ, मोहम्मद और आरिफ निवासी घासेड़ा, नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार नंबर HR 30Y 2875 के डैशबोर्ड से लूटा गया 500 रुपये का नोट बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहित के खिलाफ वर्ष 2025 में पलवल कैंप थाने में जानलेवा हमले समेत एक अन्य मामला भी दर्ज है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने कहा कि जिले में अपराध और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।


Featured News