-
☰
No image found.
हरियाणा: नवजात को झाड़ियों में छोड़ने के मामले में महिला हुई गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार ऋषि नगर क्षेत्र में नवजात शिशु को झाड़ियों में छोड़ने के मामले में हिसार पुलिस ने एक महिला को गोहाना से गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार ऋषि नगर क्षेत्र में नवजात शिशु को झाड़ियों में छोड़ने के मामले में हिसार पुलिस ने एक महिला को गोहाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला पर युवती को गर्भपात की दवा देने का आरोप है। अदालत में पेश करने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को ऋषि नगर में झाड़ियों के पास नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात को सुरक्षित कब्जे में लिया और उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। जांच में सामने आया कि हिसार के गांव नियाणा निवासी अनिल कुमार और एक युवती के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस के अनुसार युवती के गर्भवती होने के बाद दोनों ने लोकलाज के डर से बच्चे के जन्म के तुरंत बाद उसे झाड़ियों में छोड़ दिया था। जांच के दौरान पुलिस को उस महिला के बारे में जानकारी मिली, जिसने कथित तौर पर युवती और युवक को गर्भपात के लिए दवा दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गीता पत्नी भूषण, निवासी नीलम सिनेमा, बड़ौदा रोड, सोनीपत को गोहाना से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गीता गोहाना के बड़ौदा रोड पर ‘कृष्णा क्लिनिक’ के नाम से क्लिनिक चला रही थी। मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि नवजात शिशु से जुड़े इस संवेदनशील मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति कानून के उल्लंघन में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
