Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली महिला 1 लाख रुपये संग रंगे हाथों गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/09/2026 10:36:36 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/09/2026 10:36:36 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार जिले की बरवाला थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और उगाही के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला एक व्यक्ति को उसके प्राइवेट वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रही थी और उसी एवज में 1

विस्तार

हरियाणा: हिसार जिले की बरवाला थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और उगाही के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला एक व्यक्ति को उसके प्राइवेट वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर रही थी और उसी एवज में 1 लाख रुपये लेते हुए पुलिस के बिछाए जाल में फंस गई।  मामले के मुख्य बिंदु और कैसे बिछाया गया ट्रैप कैसे शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल: शिकायतकर्ता राजबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में अग्रोहा थाने में तैनाती के दौरान उसकी पहचान गांव कनोह निवासी महिला रेणु से हुई थी। महिला ने पहले विश्वास जीता और फिर कथित तौर पर निजी वीडियो के आधार पर उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर समय-समय पर पैसे ऐंठने शुरू कर दिए।

 बेटे को फोन कर दी धमकी: महिला का लालच बढ़ता गया और उसने 2 लाख रुपये की नई मांग रख दी। जब शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसके बेटे को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तंग आकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ट्रैप: पुलिस ने गंभीरता
दिखाते हुए बरवाला के एसडीएम (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) अभय सिंह की नियुक्ति करवाई और ट्रैप तैयार किया। शिकायतकर्ता के परिचित बलवान को 500-500 रुपये के 200 नोट (कुल 1 लाख रुपये) देकर भेजा गया। पुलिस ने इन सभी नोटों के सीरियल नंबर पहले ही दर्ज कर लिए थे।

 रंगे हाथों हुई गिरफ्तारीजैसे ही बलवान ने महिला को रकम दी और पुलिस को मिस्ड कॉल से इशारा किया, टीम ने तुरंत रेड कर दी। आरोपी रेणु के नीले रंग के बैग से पूरे 1 लाख रुपये बरामद हुए, जिनके सीरियल नंबर ट्रैप वाले नोटों से हूबहू मैच हो गए। उप-निरीक्षक सीमा और कुलबीर की टीम ने बीएनएस (BNS) की धारा 308(2) व 351(3) के त मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।  एसपी सिद्धान्त जैन (IPS) की आमजन से अपील: किसी भी व्यक्ति को धमकी, ब्लैकमेलिंग या निजी सामग्री का भय दिखाकर रुपये ऐंठने की कोशिश को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पीड़ित व्यक्ति डरने या दबाव में आने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस शिकायत की गंभीरता के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। 


Featured News