-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में 1.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 09.11.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्टेशनगंज क्षेत्रांतर्गत रानीपिपरिया रोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है, जिसके पास मादक पदार्थ स्मैक होने की संभावना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री डी.पी.एस. चैहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर प्रभावी घंराबंदी की गई घंराबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 11.65 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.2 लाख है, बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी आनंद वंशकार पिता करोडीलाल वंशकार, निवासी मगरधा, थाना स्टेशनगंज, नरसिंहपुर। जप्त मादक पदार्थ: आरोपी के कब्जे से 11.65 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹1.2 लाख है) वैधानिक कार्यवाही: आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका: उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरी अभय राज सिंह, प्रआरक्षक अमित पटेल, वरि. आर. राहुल दुबे, वरि आर. योगेंद्र, वरि आर. जितेंद्र राणा, आर. अंकित विश्वकर्मा, आर. इमरत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ माता मेले में 5,500 अधिकारी-कर्मचारी संभाल रहे व्यवस्था, 50 विभागों की टीम तैनात
