-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गाडरवारा में स्व. कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा का होगा अनावरण, दो मंत्री सहित सांसद रहेंगे मौजूद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग जी की स्मृति में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग जी की स्मृति में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन में शासन के मंत्री, प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहकर स्व. सारंग जी के विचार एवं समाज सेवा में उनके योगदान का स्मरण करेंगे। मूर्ति का अनावरण। छिढावघाट चित्रगुप्त मंदिर गाडरवारा शाम 5:30 बजे होगा विशिष्ट उपस्थिति: विश्वास कैलाश सारंग — कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन (पुत्र स्व. कैलाश नारायण सारंग। उदय प्रताप सिंह स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री, मध्यप्रदेश शासन दर्शन सिंह चौधरी — क्षेत्रीय सांसद, होशंगाबाद-नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र एवं नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा उपस्थित रहेंगेसमाज निर्माण और जनसेवा के प्रतीक थे स्व. कैलाश सारंग
स्व. कैलाश नारायण सारंग जी ने अपने संपूर्ण जीवन में जनसेवा, संगठन निर्माण और सामाजिक विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। गाडरवारा में उनकी प्रतिमा की स्थापना से क्षेत्रीय जनमानस को उनके संघर्ष, सिद्धांतों और निस्वार्थ सेवा भाव की प्रेरणा मिलती रहेगी। इस मौके पर गाडरवारा कायस्थ समाज द्वाराअतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।
