Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दिसंबर में गोंडा आएंगे बागेश्वर धाम सरकार, 4 से 6 दिसंबर तक होगी रामकथा; अंतिम दिन लगेगा दिव्य दरबार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/11/2026 10:28:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/11/2026 10:28:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में दिसंबर महीने में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4, 5 और 6 दिसंबर को गोंडा पहुंचकर श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाएंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र में दिसंबर महीने में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4, 5 और 6 दिसंबर को गोंडा पहुंचकर श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाएंगे। आयोजन के तीसरे दिन दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को अर्जी लगाने का अवसर मिलेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर अपने गोंडा आगमन की जानकारी दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की धरती को भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि बताते हुए गोंडा को धर्म नगरी कहा। उन्होंने कहा कि कटरा बाजार में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है, जहां तीन दिनों तक रामकथा का आयोजन होगा। तीसरे दिन लगेगा दिव्य दरबार आयोजन के दौरान 6 दिसंबर को दिव्य दरबार लगाए जाने की जानकारी दी गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि बालाजी की कृपा से दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की अर्जियां सुनी जाएंगी। उन्होंने भक्तों से पहले दिन से ही कार्यक्रम में पहुंचने और तीनों दिन रामकथा का श्रवण करने की अपील की है।

नारियल और हनुमान चालीसा लेकर पहुंचने की अपील धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं से अपने साथ नारियल और हनुमान चालीसा लेकर आने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भक्त तीनों दिन बैठकर रामकथा का आनंद लें और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
भाजपा विधायक बावन सिंह हैं मुख्य आयोजक इस तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बावन सिंह हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने वीडियो संदेश में विधायक बावन सिंह का उल्लेख करते हुए संतों और श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। वीडियो संदेश सामने आने के बाद जिले में इस आयोजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रामकथा और दिव्य दरबार में गोंडा सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।