Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: निर्विरोध चुनाव में अर्पित राठी बने जिला माहेश्वरी सभा के नए अध्यक्ष

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/07/2026 01:54:24 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/07/2026 01:54:24 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिला माहेश्वरी सभा, झाबुआ के नवीन कार्यकाल के लिए निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय देते हुए सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

विस्तार

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिला माहेश्वरी सभा, झाबुआ के नवीन कार्यकाल के लिए निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुआ। समाज की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय देते हुए सभी प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया माहेश्वरी समाज गोपाल मंदिर में जिला निर्वाचन अधिकारी नारायणजी बजाज एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी दीपक जाखेटिया के मार्गदर्शन तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक रविकांत परवाल एवं गोविंद गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वरिष्ठ समाजसेवियों एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर निर्वाचन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों ने आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का चयन किया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने से समाज में उत्साह का माहौल रहा।

निर्वाचन में अर्पित राठी को जिला माहेश्वरी सभा का अध्यक्ष तथा कमलेश चिचाणी को जिला सचिव चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अर्पित राठी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। वहीं कमलेश चिचाणी ने संगठन को नई ऊर्जा और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी में जितेन बांगड़ एवं अनिल कोठारी को उपाध्यक्ष, पवन सोनी और हर्षवर्धन राठी को संयुक्त सचिव, हनुमान चांडक को कोषाध्यक्ष, सर्वेश सोडानी को संगठन मंत्री तथा संदीप माहेश्वरी को प्रचार मंत्री बनाया गया। इसके अलावा दीपक बांगड़ को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा का कार्यकारी मंडल सदस्य तथा पंकज जाखेटिया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। ललित अजमेरा, संजय पलोड़, पल्लव चिचाणी एवं भगवानदास काबरा को प्रदेश कार्यकारी मंडल सदस्य के रूप में चुना गया।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया समाज के संविधान और निर्धारित नियमों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। किसी भी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया, जो समाज की एकता और संगठन के प्रति सदस्यों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नवगठित जिला माहेश्वरी सभा में 15 पदाधिकारियों और 16 जिला कार्यसमिति सदस्यों सहित कुल 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई टीम सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को नई दिशा देने के उद्देश्य से कार्य करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष अर्पित राठी और सचिव कमलेश चिचाणी ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। अंत में भगवान महेश की सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर झाबुआ एवं राणापुर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related News

राजस्थान: WPSF संस्था ने राजकीय विद्यालय दूदू में बच्चों को बांटे खिलौने और शूज, शिक्षा सहायता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुई बरेली पुलिस, एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने मार्गों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: विंध्य वाटिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हुई मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश: ग्लैमर ग्लेज फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं का जलवा, जिले के नाम आईं चार शील्ड


Featured News