Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: WPSF संस्था ने राजकीय विद्यालय दूदू में बच्चों को बांटे खिलौने और शूज, शिक्षा सहायता का दिया संदेश

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Yogita Meerwal , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/07/2026 04:41:43 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Yogita Meerwal ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/07/2026 04:41:43 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त *वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) की ओर से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूदू में बच्चों के हित में सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त *वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (WPSF) की ओर से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूदू में बच्चों के हित में सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों और विशेष बच्चों के लिए खिलौने तथा छात्राओं के लिए बिन्नी कंपनी के शूज वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन WPSF की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या के निर्देशानुसार एवं *नारी शक्ति वंदन सम्मान* की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता वर्मा के नेतृत्व में किया गया। वहीं जयपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गहलोत की सहमति और दूदू ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती माया बोहरा एवं महासचिव श्रीमती शालिनी खारोल के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अंजू साहू और ज्योति देवी सहित संस्था के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों के शिक्षा हितों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदू में आयोजित इस कार्यक्रम में WPSF परिवार ने सामाजिक सेवा, मानवता और देशहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।