Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांवड़ मार्ग पर फैली गंदगी से श्रद्धालु हुए नाराज, आंदोलन की दी चेतावनी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/07/2026 01:55:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/07/2026 01:55:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद बरेली के विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत बूंची में कांवड़ यात्रा मार्ग पर फैली गंदगी और गोबर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं शिवभक्तों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद बरेली के विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत बूंची में कांवड़ यात्रा मार्ग पर फैली गंदगी और गोबर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं शिवभक्तों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल के निकट स्थित इस मार्ग से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से सड़क पर फैले गोबर, दुर्गंध और अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि रेहान राजा खां, समाजसेवी डॉ. मुदित प्रताप सिंह तथा ग्रामीणों ने बताया कि बूंची मंदिर तक जाने वाला यही मुख्य मार्ग है। सावन माह में इसी रास्ते से शिवभक्त कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में मार्ग पर फैली गंदगी और गोबर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को आहत कर रहे हैं, बल्कि लोगों को आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण भी दूषित हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि सड़क पर अतिक्रमण और गोबर के ढेर के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ब्लॉक शेरगढ़, तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पूरे मार्ग को गोबर और अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए तथा नियमित सफाई कराकर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मार्ग की सफाई प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ग्रामीण पुजारी कल्याण गुर्जर, भानु प्रकाश शर्मा, मोरपाल गंगवार, रंजीत गुर्जर, मुकेश शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, अवधेश कुर्मी, नरेंद्र सिंह भाटी, रेहान राजा खां, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन बाबू अंसारी, मुकेश मौर्य, ठाकुर सचिन सिंह, हुकुम सिंह, सद्दाम सिद्दीकी, हर स्वरूप सागर, इफ्तिखार अहमद, प्रधान अली शेर खां, राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि कांवड़ यात्रा से पहले समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उक्त स्थान पर खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज करेंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की व्यवस्था संबंधी समस्या की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

Related News

राजस्थान: WPSF संस्था ने राजकीय विद्यालय दूदू में बच्चों को बांटे खिलौने और शूज, शिक्षा सहायता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुई बरेली पुलिस, एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने मार्गों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: विंध्य वाटिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हुई मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश: ग्लैमर ग्लेज फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं का जलवा, जिले के नाम आईं चार शील्ड


Featured News