Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: विदिशा में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बसपा का हल्लाबोल, आज कलेक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 02:13:53 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 02:13:53 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आज एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज दिनांक 26 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी माननीय जियालाल

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आज एक बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज दिनांक 26 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी माननीय जियालाल अहिरवार के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता और सैकड़ों की तादाद में एकत्र होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे। जहाँ एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्टर कोज्ञापन सौंपा जाएगा यह आंदोलन विदिशा में पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार के खिलाफ किया जा रहा है आज सौंपे जाने वाले ज्ञापन में मुख्य मांग है कि अपराधी पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ SC/ST Act के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाए, ताकि पीड़ित दलितों को न्याय मिल सके इस आंदोलन और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है बसपा नेताओं ने निकलो बाहर मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से का नारा देते हुए समाज से आज दोपहर बड़ी संख्या में अवश्य पधारने की अपील की है। 


बसपा पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रदेश में इस समय अन्याय और अत्याचार चरम सीमा पर है एक-एक करके प्रताड़ित होने से बेहतर है कि पूरा बहुजन समाज एकजुट होकर विदिशा जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और शासन-प्रशासन को अपनी ताकत का अहसास कराए उन्होंने कहा कि जुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं और इस शांतिपूर्ण पैदल मार्च के जरिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बहुजन समाज की सुरक्षा और सम्मान केवल बहुजन समाज पार्टी में ही सुरक्षित है सभी साथियों को एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बहन जी के नेतृत्व को मजबूत करना चाहिए।