Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे कॉलोनीवासी, जमकर धरना-प्रदर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 02:22:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 02:22:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संजयनगर बाइपास रोड पर मेगासिटी के सामने स्कूल के पास सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार के प्रवेश द्वार पर रातों-रात शराब की दुकान खोल देने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। सैनिक कॉलोनी और मेगासिटी की गुस्साई महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार को दुकान पर धावा बोल दिया।  

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संजयनगर बाइपास रोड पर मेगासिटी के सामने स्कूल के पास सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार के प्रवेश द्वार पर रातों-रात शराब की दुकान खोल देने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। सैनिक कॉलोनी और मेगासिटी की गुस्साई महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार को दुकान पर धावा बोल दिया।   शराब व्यापारी दुकान छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इलाकावासियों ने यहां दो बजे तक धरना दिया और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सैनिक कॉलोनी गली नंबर चार के शुरुआती छोर पर अमरजीत सिंह के विंसर लॉन में मूव गारमेंट का शो-रूम खोलने के नाम पर रविवार आधी रात के बाद गाड़ियों में शराब लाकर डंप कर दी गई।   सुबह इसकी भनक लगते ही इलाके के बाशिंदों में आक्रोश फैल गया। गुस्सा इसलिए भी भड़का क्योंकि लोग पहले ही जिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन देकर घनी आबादी वाले इस रिहायशी इलाके में स्कूल के समीप शराब की दुकान न खोलने देने का आग्रह कर चुके थे ।  यही नहीं, जनसुनवाई पोर्टल के जरिये मुख्यमंत्री तक भी फरियाद लगा चुके थे। प्रतिवेदन पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी तो लोगों को नहीं मिल सकी उल्टे गुपचुप तरीके से यहां शराब की दुकान खोल दी गई।

इससे गुस्साए लोगों ने जेठ की तपती दोपहर में दुकान के आगे धरना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस के एक दरोगा ने मौके पर आकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। लोगों ने ऐलान किया है कि यहां किसी भी सूरत में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। शराब व्यवसायी ने ऐसा कोई भी प्रयास किया तो लोगों को जिस स्तर पर भी आंदोलन करना पड़ेगा, वे करेंगे और तब तक डटे रहेंगे जब तक कि यहां शराब की दुकान सदा के लिए बंद नहीं कर दी जाती। धरना देने वालों में वोयवृद्ध घनानंद पांडेय, मेगासिटी अपार्टमेंट आरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष जुगल किशोर श्रीवास्तव, शिक्षक नेता नवल किशोर त्रिपाठी, के सी पांडेय, हरिओम गुप्ता, विहिप के नगर अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, रजनी मैन्दोला, वंदना राठौर, हेमा अग्रवाल, प्रकाश भट्ट समेत दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे।  जिस जगह यह शराब की दुकान खोली गई है, वहां घनी आबादी होने के साथ ही उसके चंद कदम दूर स्कूल भी है।      जबकि सरकार ने हाल ही में स्कूल के 500 मीटर के दायरे को नशा मुक्त जोन घोषित किया है, ऐसे में सरकार की मंशा के उलट यहां शराब की दुकान खुलने से लोग अचंभे में हैं। मुख्य समाचार पत्रों एवं लोकल चैनलों द्वारा जन आंदोलन को कवर भी किया गया।