-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: आगर मालवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 30 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से 30 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। खास बात यह रही कि शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन पर एक विशेष संगठन का नाम लिखा हुआ था, जिससे पुलिस भी कुछ देर के लिए चौंक गई। मंगलवार को सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कानड़ क्षेत्र से एक चार पहिया वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरकर आगर की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम सक्रिय हुई और मास्टर कॉलोनी के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर वाहन में सवार आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि पुलिस ने शंकर सिंह नामक आरोपी को दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 30 पेटी शराब भरी मिली, जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। सीएसपी ने बताया कि जब्त शराब की कीमत एवं वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगा जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: बिजली आपूर्ति पर सरकार हुईं सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
बिहार: 10 दिन में लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कैमरा और ड्रोन किए बरामद
