Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: रीवा हादसे में जैन साध्वी के निधन पर जैन समाज में आक्रोश, रानापुर में निकली मौन रैली

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 03:21:49 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 03:21:49 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रानापुर में रीवा में हुए सड़क हादसे में जैन साध्वी  के निधन के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी कड़ी में श्री  सकल जैन संघ के तत्वावधान में मौन रैली निकाली गई तथा राष्ट्रपति, प्रधान

विस्तार

मध्य प्रदेश: रानापुर में रीवा में हुए सड़क हादसे में जैन साध्वी  के निधन के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी कड़ी में श्री  सकल जैन संघ के तत्वावधान में मौन रैली निकाली गई तथा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में जैन समाजजन, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन शामिल हुए। समाजजनों ने शांतिपूर्ण तरीके से मौन रखकर विरोध प्रदर्शन किया और साधु-संतों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि देशभर में जैन संतों एवं साध्वियों के विहार के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

समाज के लोगों ने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। रैली के दौरान समाजजनों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि जैन साधु-संत अहिंसा और शांति का संदेश देते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और अंत में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने रीवा हादसे में दिवंगत साध्वी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।