-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तपती धूप में मानवता की मिसाल, राहगीरों और श्रद्धालुओं को पिलाया गया निशुल्क शरबत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तपती धूप में मानवता की मिसाल : विजयपुर में राहगीरों और श्रद्धालुओं को पिलाया गया निशुल्क शरबत मिर्जापुर जनपद के विजयपुर स्थित शीतला धाम के पास सोमवार को समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तपती धूप में मानवता की मिसाल : विजयपुर में राहगीरों और श्रद्धालुओं को पिलाया गया निशुल्क शरबत मिर्जापुर जनपद के विजयपुर स्थित शीतला धाम के पास सोमवार को समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सिद्धार्थ चौधरी ने राहगीरों एवं मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को निशुल्क शरबत पिलाकर लोगों का दिल जीत लिया। दोपहर की चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोग जब राहत की तलाश में नजर आए, तब सिद्धार्थ चौधरी स्वयं सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाले राहगीरों को रोक-रोक कर प्रेमपूर्वक शरबत पिलाते दिखाई दिए। शीतला धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी शरबत पीकर राहत महसूस की और इस सेवा कार्य की जमकर सराहना की। सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को यहां मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों की सेवा के उद्देश्य से यह पहल की गई है और आने वाले समय में भी लगातार शरबत वितरण का कार्य जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शरबत पिलाना बेहद पुण्य का कार्य है। लोगों का कहना था कि समाज में ऐसे सेवा भाव वाले कार्य मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। मौजूद लोगों ने सिद्धार्थ चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा का यह रूप लोगों के दिलों को छूने वाला है। शीतला धाम के आसपास पूरे दिन श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत वितरित किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इस पुनीत कार्य में आसपास के दुकानदारों सहित शुभम सरोज, विशाल कुमार एवं दर्जनों स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मध्य प्रदेश: आगर मालवा कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी फरार
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: बिजली आपूर्ति पर सरकार हुईं सख्त, मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
मध्य प्रदेश: SDOP का जनसंवाद, यातायात सुधार व सुरक्षा पर हुई चर्चा
बिहार: 10 दिन में लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, कैमरा और ड्रोन किए बरामद
