-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: बसपा की बैठक एवं स्वागत समारोह आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: रामपुर में बहुजन समाज पार्टी की एक आवश्यक बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन 24 सितंबर 2026 को पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा प्रभारी शांति प्रसाद सागर के आवास पर किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: रामपुर में बहुजन समाज पार्टी की एक आवश्यक बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन 24 सितंबर 2026 को पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर एवं विधानसभा प्रभारी शांति प्रसाद सागर के आवास पर किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल कोऑर्डिनेटर वागीश कुमार सागर और जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार उर्फ टिंकू मौजूद रहे। इस दौरान जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, महासचिव तथा विभिन्न प्रकोष्ठों और भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर का फूल-मालाओं एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। समारोह के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार उर्फ टिंकू ने संगठन की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुशासन के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सेक्टर में संपर्क बढ़ाने और लोगों तक पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने पर ध्यान दिया जाए। बैठक में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के शासनकाल में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय होकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बीबीएफ जिला संयोजक दिलीप सागर, पिछड़ा वर्ग जिला संयोजक सुरेंद्र पाल सिंह गंगवार, भाईचारा कमेटी जिला संयोजक मनजीत कुमार, बामसेफ के पूर्व जिला अध्यक्ष दर्पण गौतम, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर ज्ञान प्रकाश बौद्ध, पूर्व जिला अध्यक्ष सरजू भास्कर, दिनेश गौतम और रणजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।t
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
