-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: करंट लगने से गौवंश की हुई मौत, ग्रामीणों ने सम्मानपूर्वक दी समाधि
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दतिया जिले की ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां नटनी माता मंदिर के समीप रखी विद्युत डीपी के पास से गुजर रहे एक गौवंश की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: दतिया जिले की ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां नटनी माता मंदिर के समीप रखी विद्युत डीपी के पास से गुजर रहे एक गौवंश की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे। समिति के कार्यकर्ताओं ने मृत गौवंश को निजी वाहन की सहायता से गांव से बाहर ले जाकर पूरे धार्मिक रीति-रिवाज और सम्मान के साथ समाधि दी। घटना की जानकारी मिलने पर भगुवा रामपुरा के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जेसीबी मशीन बुलवाकर समाधि के लिए गड्ढा खुदवाया तथा गौवंश के अंतिम संस्कार में सहयोग किया। साथ ही दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर विद्युत डीपी के आसपास मिट्टी डलवाने का कार्य कराया और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। गौ सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गौवंश सहित अन्य मूक पशुओं को पानी और चारे की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं के लिए पानी और चारे की व्यवस्था करें, ताकि बेजुबान पशुओं को राहत मिल सके। इस दौरान पुनीत पटेल, शिवम विश्वकर्मा, मंगल राजपूत, राजेन्द्र राठौर, भूपेन्द्र, संतोष राजपूत, आनंद राजपूत, बोरे सहित अनेक ग्रामीण और गौसेवक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि खुले एवं असुरक्षित विद्युत उपकरणों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में किसी पशु या व्यक्ति को ऐसी दुर्घटना का सामना न करना पड़े।
राजस्थान: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्य प्रदेश: आंधी-तूफान में मकान की गिरी छत, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश: अधिक मास में हजारों पार्थिव शिवलिंग का हुआ भव्य पूजन, श्रद्धा से विसर्जन हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की
हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज
