Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal, Date: 02/06/2026 02:10:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/06/2026 02:10:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में नगर कांग्रेस कमेटी बहेड़ी की ओर से कैम्प कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साहिब सिंह का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में नगर कांग्रेस कमेटी बहेड़ी की ओर से कैम्प कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साहिब सिंह का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशरफ प्रधान के नेतृत्व में फूल-मालाएं पहनाकर साहिब सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साहिब सिंह ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और सबसे अधिक परेशान देश और प्रदेश का युवा वर्ग है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं निरस्त हो रही हैं और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

साहिब सिंह ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण उन्हें निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा अपना भविष्य अंधकारमय देख रहा है, जबकि सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें करने में व्यस्त है। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी बहेड़ी के अध्यक्ष अशरफ प्रधान ने भी महंगाई और बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। अशरफ प्रधान ने कहा कि आज आमजन को घर चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।


Featured News