-
☰
No image found.
राजस्थान: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागौर ग्रामीण 'A' और शहर 'B' द्वारा सोमवार को क्षेत्र में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के विरोध में उपखण्ड अधिकारी (SDM) के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया।
विस्तार
राजस्थान: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नागौर ग्रामीण 'A' और शहर 'B' द्वारा सोमवार को क्षेत्र में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के विरोध में उपखण्ड अधिकारी (SDM) के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर आम जनता की जेब पर डाका डालने और बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:ईंधन की मार: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी से आमजन का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।महंगी हुई थाली: दैनिक उपभोग की वस्तुओं, दाल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है।'हर घर जल' योजना की विफलता: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बावजूद कई ग्राम पंचायतों में आज तक पानी के कनेक्शन नहीं पहुंच पाए हैं।पेपर लीक और बेरोजगारी: युवाओं को रोजगार मिलने के बजाय नीट (NEET) जैसी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं।
जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है।दिखावे की राजनीति बंद करे सरकारब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इन गंभीर समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल इवेंट मैनेजमेंट और झूठे विज्ञापनों में व्यस्त है। आज तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या दोषी पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।ज्ञापन के अंत में मुख्यमंत्री से आमजन को राहत देने के लिए तुरंत महंगाई पर लगाम लगाने और सार्थक कदम उठाने की मांग की गई है। बोलो अध्यक्ष पुनाराम मेघवाल वह बोल कैसे दिलफराज खान की अगवाई में हुआ प्रोग्राम में यह उपस्थित पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भगवान राम टांडी व हीरालाल भाटी राजेंद्र जी फिड़ौदा शौकत अली खुर्शीद अहमद रामदेव गुरु मोहम्मद सलीम भंवरलाल ढाका मोहम्मद हारुन जगदीश डिटेल चिरंजीत सिंह बहादुर सिंह श्रवण मानव हनुमान राम रोड मोहन मेघवाल मोहम्मद जुनेद तनवीर ताकली इरफान ताकली अजय चांगरा भजन सिंह कुमाराम भंवरलाल जी उस्मान गनी अब्बू भाई इकबाल दिलवाले मुरली ट्रेलर भानु प्रकाश सैनी मिट्ठू राम ढाका महेंद्र मेघवाल दीपक सैनी भजन सिंह मछु का विजय काला अजय चांगरा संजय माल पप्पू तंवर अब्दुल हमीद खिलजी गिरधारी सिंह देवाराम साथिया रामू राम साथिया हमीद खान जावच वह अन्य कांग्रेस जन रहे उपस्थित।
राजस्थान: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्य प्रदेश: आंधी-तूफान में मकान की गिरी छत, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश: अधिक मास में हजारों पार्थिव शिवलिंग का हुआ भव्य पूजन, श्रद्धा से विसर्जन हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की
हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज
