Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अष्ट दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 जून से होगी शुरू, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mujaffar Khan Shaikh , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/06/2026 01:55:06 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Mujaffar Khan Shaikh ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/06/2026 01:55:06 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: नगर में श्री तेजाजी महाराज एवं अन्य देवी-देवताओं के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक और भक्तिमय माहौल बन गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: नगर में श्री तेजाजी महाराज एवं अन्य देवी-देवताओं के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक और भक्तिमय माहौल बन गया है। गाहरी समाज के श्री नरवर पंडा द्वारा अपनी निजी भूमि एवं स्वयं के द्रव्य से निर्मित इस भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 जून से 17 जून तक अष्ट दिवसीय धार्मिक आयोजनों के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर समाजजनों एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समारोह के अंतर्गत प्रतिदिन हवन, पूजन, धार्मिक अनुष्ठान एवं विविध आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान साध्वी यशोदा दीदी एवं साध्वी लता दीदी के सानिध्य में संपन्न होंगे, जबकि राधा माधव अनुष्ठान केंद्र अवंतिका तीर्थ के यज्ञाचार्य पंडित कमल जी शर्मा विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे।

आयोजन के प्रवक्ता एवं समाज के युवा तेजा गाहरी ने बताया कि समारोह के निमंत्रण की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना से की गई। इसके पश्चात नगर के विभिन्न मंदिरों के नाम से आमंत्रण पत्रिकाएं लिखी गईं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बनेगा। समारोह की शुरुआत 10 जून को दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा में विराजित की जाने वाली प्रतिमाओं को नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा में गजराज, अश्व, आकर्षक बग्गियां, बैंड-बाजे, ढोल तथा नृत्य मंडलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में शामिल होकर धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के अनेक लोग सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला मंडल भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।


Featured News