-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मंडलायुक्त की हुई समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी और शिकायत निस्तारण के दिया निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, राजस्व वसूली और जन शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, राजस्व वसूली और जन शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद पर चिंता जताई गई और खरीद में तेजी लाने के आदेश दिए गए। वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा हीटवेव से बचाव के लिए छायादार पौधों के रोपण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की योजना पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में संचारी रोग नियंत्रण, फॉगिंग, आयुष्मान कार्ड और एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमित जांच के निर्देश दिए तथा मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में निराश्रित गोवंश, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, स्कूल नामांकन सत्यापन, निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की पहचान और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। राजस्व वसूली की समीक्षा में पीलीभीत को राज्यकर संग्रह में सर्वश्रेष्ठ जनपद बताया गया, जबकि स्टाम्प एवं पंजीकरण में बरेली प्रथम स्थान पर रहा। मंडलायुक्त ने लंबित राजस्व वादों, विशेषकर पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में गिरते फीडबैक प्रतिशत पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ता को जवाब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्य प्रदेश: आंधी-तूफान में मकान की गिरी छत, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश: अधिक मास में हजारों पार्थिव शिवलिंग का हुआ भव्य पूजन, श्रद्धा से विसर्जन हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की
हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज
