Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर भीड़, प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक मौजूद
 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Asharaf Ali , Date: 25/03/2026 11:47:10 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Asharaf Ali ,
  • Date:
  • 25/03/2026 11:47:10 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के रतलाम में पेट्रोल  खत्म की अफवा पर शहर के सारे पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के रतलाम में पेट्रोल  खत्म की अफवा पर शहर के सारे पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। फव्वारा चौक स्थित एक पेट्रोल पंप बंद होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने और खाली केनों में पेट्रोल-डीजल लेने पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की कमी देखने को मिल रही है। रतलाम शहर के बीच स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पिछले करीब 20 दिनों से बंद है। बंद का कारण संचालक की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा शहर के फव्वारा चौक स्थित रतलाम ऑटोमोबाइल एचपी का पेट्रोल पंप  मंगलवार दोपहर 1 बजे से बंद है। शहर में जगह-जगह पेट्रोल के लिए अफरा तफरी मच  रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस पुलिस बल भी  पेट्रोल पंप पर तैनात किया गया।

जिले में ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है। हालात को नियंत्रित करने के लिए रात में ही प्रशासनिक अधिकारियों अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर। स्टॉक की जांच की। कलेक्टर मिशा। सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है और पंप संचालकों को बोतलों या ड्रम में फ्यूल देने पर रोक लगा दी गई है।


Featured News