-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग, ABVP ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला दतिया इकाई इंदरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने शासकीय महाविद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला दतिया इकाई इंदरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने शासकीय महाविद्यालय में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय में खेल सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण खेल प्रतिभाओं को अभ्यास करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण होने से छात्र-छात्राओं को नियमित अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा और वे जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों को जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर मंत्री देवेंद्र कुशवाहा, आदर्श परिहार, विवेक सेन, सिद्धांत श्रीवास्तव, आशुतोष, सक्षम दुबे, रवींद्र बघेल सहित अन्य ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख
उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा
राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद
