-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 92 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, थानों और शाखाओं में बदली जिम्मेदारियां
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के तहत तीन निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 43 आरक्षियों समेत कुल 92 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के तहत तीन निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 43 आरक्षियों समेत कुल 92 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरण आदेश में पुलिस लाइन से कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं, कई कर्मियों को अपराध शाखा, साइबर थाना, यूपी-112, मॉनीटरिंग सेल, न्यायालय सुरक्षा, यातायात, शिकायत प्रकोष्ठ, अभियोजन कार्यालय और अन्य शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ पुलिसकर्मियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण को निरस्त करते हुए नई तैनाती भी निर्धारित की गई है। तीन निरीक्षकों की नई तैनाती निरीक्षक विनय पाठक और निरीक्षक दीनानाथ को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक सुभाष यादव को पुलिस लाइन से थाना रुधौली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। 30 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। जयशंकर पाण्डेय को दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी से पुलिस लाइन भेजा गया है। अजय यादव को जेल गेट चौकी से घघौवा चौकी, परसरामपुर भेजा गया है। बलिराम गौड़ को सिविल लाइन चौकी से जेल गेट चौकी और रतीश चंचल को सिकंदरपुर चौकी से सिविल लाइन चौकी भेजा गया है। देवमुनि सिंह का थाना सोनहा से थाना पैकोलिया, गिरीश चंद्र यादव का थाना मुंडेरवा से यूपी-112 और कैलाश नाथ यादव का पुलिस लाइन से मॉनीटरिंग सेल में स्थानांतरण किया गया है। रामसुमंत प्रसाद को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंद्रेश यादव को हरैया से पुलिस लाइन, ऋषिकांत त्रिपाठी को छावनी से यूपी-112, वकील यादव को पुलिस लाइन से थाना कलवारी, उमेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज और शैलेंद्र नाथ उपाध्याय को छावनी से थाना मुंडेरवा भेजा गया है। संतोष कुमार सिंह, परशुराम यादव, नरेंद्र मणि गुप्ता और रामनाथ यादव को थाना लालगंज भेजा गया है। वहीं दीवान सरोज और लालबचन यादव को थाना छावनी तथा मनोज मणि त्रिपाठी को थाना सोनहा भेजा गया है। उमेशचंद्र शर्मा को थाना परसरामपुर से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। आदेश में गजेंद्र प्रताप सिंह का अपराध शाखा से साइबर थाना किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है। इसी तरह जाहिद अली का पुलिस लाइन से थाना परसरामपुर तथा अन्य कुछ स्थानांतरण भी निरस्त किए गए हैं। गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किए जाने वाले कुछ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है। आरक्षी और मुख्य आरक्षियों की भी बदली तैनाती आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। शेषनाथ को सोनहा से गौर, नांगेन्द्र कुमार को लालगंज से यूपी-112 और महिला आरक्षी दीप्ति सिंह को पुलिस लाइन से छावनी भेजा गया है। अन्नपूर्णा पाण्डेय को सोनहा से महिला थाना, सौम्या श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी हरैया कार्यालय और दयाशंकर सिंह को यातायात शाखा से पुलिस लाइन भेजा गया है। धनवन्त गुप्ता को छावनी से रुधौली तथा रिंकू कुशवाहा को कप्तानगंज से हरैया भेजा गया है। अमित प्रसाद गौड़ को यूपी-112 से शिकायत प्रकोष्ठ, विजय यादव को पुलिस लाइन से कोतवाली, वकील अंसारी को छावनी से अभियोजन कार्यालय और पंकज यादव को कोतवाली से वाल्टरगंज भेजा गया है। लिखित राजभर को पुरानी बस्ती से कलवारी तथा ओमकार सिंह को पुलिस लाइन से पैकोलिया भेजा गया है। इसके अलावा कई आरक्षियों एवं मुख्य आरक्षियों को गौर, लालगंज, रुधौली, नगर, कोतवाली, सोनहा, दुबौलिया, कलवारी, पैकोलिया, परसरामपुर, मुंडेरवा और पुरानी बस्ती समेत विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है। शाखाओं में भी हुआ फेरबदल स्थानांतरण आदेश में पुलिसकर्मियों को विभिन्न विशेष शाखाओं में भी जिम्मेदारी दी गई है। अतुल कुमार चौबे को एंटी थेफ्ट टीम से साइबर क्राइम थाना, सुधीर कुमार को मॉनीटरिंग सेल से परिवहन शाखा और श्यामकरन को साइबर सेल से चुनाव सेल भेजा गया है। संदीप पाल को कलवारी से पुरानी बस्ती, प्रगति मिश्रा को परसरामपुर के सीसीटीएनएस से हरैया के सीसीटीएनएस तथा दीपक सिंह को पुलिस लाइन से सीसीटीएनएस कार्यालय भेजा गया है। कुछ पुलिसकर्मियों के पूर्व स्थानांतरण को निरस्त करते हुए उनकी नई तैनाती भी आदेश में स्पष्ट की गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अमित कुमार को वाल्टरगंज थाने से दक्षिण दरवाजा चौकी, हरि राय को कोतवाली से मड़वानगर चौकी तथा संदीप यादव को पुलिस लाइन से गायघाट चौकी, कलवारी भेजा गया है। राकेश कुमार मिश्र को गायघाट से सिकंदरपुर चौकी भेजा गया है।
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख
उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा
राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद
