Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोदाम से चोरी हुए दो बैटरे बरामद, शाही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 24/09/2026 03:05:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/09/2026 03:05:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोदाम से चोरी हुए दो बैटरों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोदाम से चोरी हुए दो बैटरों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दुनका निवासी नितिन गुप्ता ने 21 सितंबर को शाही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंदपुर और दुनका के बीच स्थित उनके गोदाम से दो बैटरे चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने आनंदपुर निवासी विकास और दुनका निवासी संजीव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों बैटरे बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 13 सितंबर की रात अपने साथी रोहताश के साथ मिलकर आनंदपुर-दुनका मार्ग स्थित मिर्च के गोदाम से बैटरे चोरी किए थे। चोरी के बाद उन्होंने बैटरों को धान के खेत में छिपा दिया था। मंगलवार को दोनों आरोपी बैटरों को खेत से निकालकर रात में बेचने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल तीसरे आरोपी रोहताश की तलाश कर रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: मीना मंच ने जगाई बालिका सशक्तीकरण की चेतना, माताओं ने लिया बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख 

उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा

राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश: पत्रकार के माता-पिता से कथित मारपीट और पत्रकार को धमकी का आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच की करी मांग

उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद


Featured News