Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: झांतला आईटी/आईटीईएस छात्रों का कालम्भा इंस्टीट्यूट सिंगोली में शैक्षणिक-औद्योगिक भ्रमण, मिला आधुनिक तकनीकी ज्ञान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , Date: 09/02/2026 01:44:51 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Khwaja Hussain ,
  • Date:
  • 09/02/2026 01:44:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत संचालित आईटी/आईटीईएस ट्रेड के विद्यार्थियों का शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कालम्भा इंस्टीट्यूट सिंगोली का शैक्षणिक

विस्तार

मध्य प्रदेश: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झांतला में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत संचालित आईटी/आईटीईएस ट्रेड के विद्यार्थियों का शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कालम्भा इंस्टीट्यूट सिंगोली का शैक्षणिक औद्यागिक भ्रमण संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंप्यूटर के  उपयोग होने वाले नवीनतम उपकरणों एवं आयुनिक युग में आईटी की आधूनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा। औद्योगिक भ्रमण का मुख्य आकर्षण विभिन्न ट्रेड की प्रयोगशालाएं एवं कार्यशालाएं रहीं, जिनमें कंप्यूटर के विभिन्न ट्रेड सहित अन्य ट्रेड भी शामिल थी। विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य, मशीनरी तथा वास्तविक उद्योग-स्तरीय तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यकम की संरचना एवं व्यावहारिक पक्षों से भी अवगत कराया गया, जिससे उन्हें भविष्य के कैरियर विकल्पों की स्पष्ट दिशा मिली। 

विद्यालय प्रशासन एवं प्रशिक्षकों ने बताया कि इस उद्योग जगत से जोड़ना, उनके व्यावहारिक कौशल में वृद्धि करना तथा उद्योग-आधारित सीखने के माध्यम से उनकी दक्षता को सुदृढ बनाना है। इस प्रकार की गतिविधियों के आत्मविश्वास एवं रोजगारोन्मुख क्षमताओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य शांतिलाल धाकड़, नोडल शिक्षक भुवानीराम मेघवाल एवं शिक्षिका वर्षा पिपलीवाल शिक्षक सुन्दरलाल धाकड, आशाराम धाकड, अतुल पालीवाल, किर्ति लक्षकार, पंकज शर्मा, प्रिया भारद्वाज, राधा धाकड़, दिनेश शर्मा के निर्देशन में व्यावसायिक प्रशिक्षक अमित कुमार उपस्थित रहे। उन्होंनें विद्यार्थियों को सीखने के अनुभव साझा करने एवं जिज्ञासु बने रहने के लिए प्रेरित किया। 

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News