Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: नगरा पुलिस का रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण नष्ट

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 19/06/2026 04:43:16 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/06/2026 04:43:16 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले में अवैध रेत के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले में अवैध रेत के परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर व एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में नगरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई।

16 और 17 जून को नगरा डेयरी के पास तथा साहसपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने करीब 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण पाया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरा उपनिरीक्षक सुखदेव चौहान सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।