Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्विमिंग पूल में दोस्त की मौत के बाद शव नहर में फेंका, बुलंदशहर पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jayprakash , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/06/2026 06:13:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jayprakash ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/06/2026 06:13:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर पुलिस ने युवक अजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके लापता होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। स्विमिंग पूल में डूबने से हुई दोस्त की मौत के बाद घबराए साथियों ने पुलिस और परिवार के डर से शव को अलीगढ़ क्षेत्र की एक सूखी नहर में फेंक दिया था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर पुलिस ने युवक अजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसके लापता होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। स्विमिंग पूल में डूबने से हुई दोस्त की मौत के बाद घबराए साथियों ने पुलिस और परिवार के डर से शव को अलीगढ़ क्षेत्र की एक सूखी नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, 16 जून 2026 को घनश्याम ने अपने पुत्र अजय के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में अजय अपने एक दोस्त के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पूछताछ में पता चला कि अजय अपने चार दोस्तों के साथ एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अजय की मौत के बाद सभी दोस्त घबरा गए और कानूनी कार्रवाई व बदनामी के डर से उन्होंने परिवार या पुलिस को सूचना देने के बजाय शव को छिपाने का फैसला कर लिया। आरोपियों ने अजय के शव को अलीगढ़ क्षेत्र में स्थित लोअर गंग नहर (अमानगढ़ नहर) की सूखी पड़ी पटरी में फेंक दिया। उधर अजय के लापता होने और मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने खुर्जा के जाहरवी मंदिर पर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शांत कर घर भेजा।  वहीं पुलिस की निशानदेही पर शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। स्थिति को देखते हुए मृतक के घर पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है तथा पोस्टमामार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई होगी, उसे नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।