Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे राधा मोहन दास अग्रवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/06/2026 05:13:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/06/2026 05:13:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल बरेली पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल बरेली पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद प्रेस वार्ता में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आवंला सांसद आदेश प्रताप सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, विधायक संजीव अग्रवाल और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारत की सप्लाई चेन सबसे मजबूत राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मूल बात यह है कि चाहे जितनी भी परिस्थितियां आएं, भारत की सप्लाई चेन आज भी बहुत मजबूत है। कोरोना से लेकर वैश्विक संकट तक, भारत ने हर चुनौती का मजबूती से सामना किया। दुनिया के मुकाबले भारत में महंगाई कम राधा मोहन दास अग्रवाल ने बताया कि आज पूरी दुनिया में महंगाई की दर बहुत ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद भारत में महंगाई दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है। सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ कम पड़ा है।

2014 के मुकाबले टैक्स में बड़ी राहत राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2014 में लाख रुपये कमाने पर आयकर लगता था। आज ज्यादा कमाने पर भी कम आयकर लगता है। देश का व्यापारी वर्ग पहले से कहीं ज्यादा अब टैक्स पे कर रहा है। टैक्स स्लैब में बदलाव से मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिला है। बैंकों में बढ़ा जमा, टैक्स कलेक्शन भी बढ़ा राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पहले नागरिक बैंक में ज्यादा पैसा जमा नहीं करते थे। अब 2014 की सरकारों के मुकाबले लोग पहले से कहीं ज्यादा बैंक में पैसे जमा कर रहे हैं। डिजिटल लेन-देन बढ़ने से पारदर्शिता आई है। पहले के मुकाबले अब टैक्स कलेक्शन भी ज्यादा हो रहा है। राम मंदिर चोरी मामले पर बोले – SIT जांच जारी, दोषियों को सख्त सजा मिलेगी
राम मंदिर में हुई चोरी के मामले पर राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि SIT जांच चल रही है। जो भी दोषी होंगे उनको सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ जनता बहुत समझदार है। जनता सब जानती है कि कौन विकास कर रहा है और कौन सिर्फ आरोप लगा रहा है।

CNG को लेकर बड़ा बयान – पहले PM के आने से पहले उड़ा दी जाती थी
राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री के आने से पहले CNG उड़ा दी जाती थी। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। अब LPG की जगह CNG का काम में ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। सरकार ने गैस की कालाबाजारी रोककर आम आदमी तक सस्ती CNG पहुंचाई है। विधायक और मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां विधायक संजीव अग्रवाल और वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि मोदी सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं जमीन तक पहुंची हैं। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि आवंला समेत पूरे बरेली में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने 12 साल की उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।