Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जनता के बीच पहुंचे विधायक प्रदीप अग्रवाल, समस्याओं का लिया जायजा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/06/2026 03:38:40 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/06/2026 03:38:40 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में 18 जून 2026 को सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने इंदरगढ़ नगर के मुख्य बाजार में पैदल भ्रमण किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ में 18 जून 2026 को सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने इंदरगढ़ नगर के मुख्य बाजार में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से आत्मीयता के साथ राम-राम कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। विधायक अग्रवाल मुख्य बाजार से पैदल चलते हुए अपने कार्यालय पहुंचे। भ्रमण के दौरान नागरिकों ने सड़क, यातायात, सफाई, पेयजल एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। 

विधायक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से तत्काल फोन पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। नगरवासियों ने विधायक के इस जनसंपर्क एवं जनसमस्या निवारण के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का इस प्रकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए तत्परता दिखाना स्वागत योग्य पहल है। विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।