-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, विजयपुर में पुलिस का पैदल रूट मार्च
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा चौकी के विजयपुर गांव में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा पैदल रूट मार्च निकाला गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत गैपुरा चौकी के विजयपुर गांव में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा पैदल रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से पर्व को मिल-जुलकर मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। वहीं असामाजिक एवं अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के दिनांक -18/06/2026 विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाने के साथ-साथ यह संदेश भी दिया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
छत्तीसगढ़: एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ तेज
उत्तर प्रदेश: महिला जागरूकता ही अपराध और उत्पीड़न से बचाव का सबसे बड़ा हथियार नीलम प्रभात
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज में 15 टन राशन चावल बरामद, तस्करी के आरोप में हेल्पर गिरफ्तार
वेस्ट बंगाल: आय प्रमाण पत्र न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, 30 मिनट तक सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे राधा मोहन दास अग्रवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
