Contact for Advertisement 9650503773


 छत्तीसगढ़: एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ तेज 

- Photo by : social media

 छत्तीसगढ़  Published by: Pushpender Singh Negi ,  छत्तीसगढ़  Edited By: Kunal, Date: 18/06/2026 06:01:24 pm Share:
  •  छत्तीसगढ़
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/06/2026 06:01:24 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रकाश कुमार रबड़े के मार्गदर्शन में एकल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विस्तार

छत्तीसगढ़: पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रकाश कुमार रबड़े के मार्गदर्शन में एकल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शंकरनगर स्थित शंकरनगर विद्या स्कूल, आकाशवाणी तथा दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें जूट के थैले भेंट कर प्लास्टिक थैलों एवं प्लास्टिक की झिल्लियों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा इनके उपयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। अधिक से अधिक जनसमुदाय तक इस संदेश को पहुँचाकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की मुख्य रसायनज्ञ नीलिमा सोनकर, चंद्रिका कंवर तथा वैज्ञानिक सुश्री नंदिता बनाफर सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।