Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अर्जुन हत्याकांड का आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/06/2026 01:23:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/06/2026 01:23:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना बारादरी पुलिस ने संजयनगर क्षेत्र में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना बारादरी पुलिस ने संजयनगर क्षेत्र में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार 15 जून की रात संजयनगर निवासी अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अर्पित मौर्य, कपिल और कुश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बारादरी, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। गुरुवार को डोहरा चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अर्पित और कुश हारून नगला रोड की ओर से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी कुश अंधेरे का।