-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 1.65 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वांछित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वांछित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गहमर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में आरोपी उपेंद्र राय के पास से 240 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 65 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को 16 जून 2026 को उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल और उनकी टीम के क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि वांछित तस्कर गहमर सायर नहर पुलिया के पास मौजूद है।इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से आरोपी उपेंद्र राय को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 240 ग्राम हेरोइन मिली। गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र राय बिहार के भोजपुर जिले के बोहरमपुर गांव का निवासी है और उसकी उम्र 34 वर्ष है। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में गहमर थाने में एनडीपीएस एक्ट कीधारा 8, 21, 27A और 29 के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और इस तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। तथा गाजीपुर में जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों का और शासन प्रशासन के आदेशों अनुपालन बहुत ही गंभीरता पूर्वक किया जा रहा है और इस जिले में अपराधी अपने आप को कहीं ना कहीं से हाजिर कर दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़: एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान हुआ तेज
उत्तर प्रदेश: महिला जागरूकता ही अपराध और उत्पीड़न से बचाव का सबसे बड़ा हथियार नीलम प्रभात
वेस्ट बंगाल: सामशेरगंज में 15 टन राशन चावल बरामद, तस्करी के आरोप में हेल्पर गिरफ्तार
वेस्ट बंगाल: आय प्रमाण पत्र न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, 30 मिनट तक सड़क जाम
उत्तर प्रदेश: भाजपा के 12 साल पूरे राधा मोहन दास अग्रवाल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
