-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई: बुलंदशहर से दो संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) को देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस की टीम ने बुलंदशहर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) को देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस की टीम ने बुलंदशहर से दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। खुफिया इनपुट के बाद हुई गिरफ्तारी मिली जानकारी के मुताबिक, एटीएस को पिछले काफी समय से इन संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में खुफिया इनपुट मिल रहे थे। पुख्ता जानकारी और सर्विलांस के आधार पर एटीएस की टीम ने बुलंदशहर में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान मोहम्मद उमर पुत्र जुल्फिकार, निवासी- ग्राम अकबरपुर, कोतवाली देहात (बुलंदशहर) और फैजान पुत्र शनीमुद्दीन निवासी उपरोक्त में रूप में हुई है। स्लीपर सेल के रूप में रह रहे थे एक्टिव एडीजी अमिताभ यश ने की पुष्टि इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की पुष्टि कानून-व्यवस्था और एटीएस के आला अधिकारी (एडीजी) अमिताभ यश ने की है। एटीएस की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लखनऊ या संबंधित मुख्यालय ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी: सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन दोनों संदिग्धों को पाकिस्तान से क्या निर्देश मिल रहे थे, इनके पास क्या हथियार या दस्तावेज बरामद हुए हैं, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इनके नेटवर्क से और कौन-कौन से लोग जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
शुरुआती जांच और इनपुट के अनुसार, ये दोनों आरोपी बुलंदशहर में पहचान छुपाकर 'स्लीपर सेल' के रूप में रह रहे थे। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि ये दोनों सीधे तौर पर पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और हैंडलर्स आबिद जट के संपर्क में थे। वे किसी बड़ी देश विरोधी साजिश को अंजाम देने या स्थानीय स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने की फिराक में थे।
मध्य प्रदेश: विश्व सिकल सेल दिवस पर थांदला में रक्तदान शिविर, कलेक्टर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
मध्य प्रदेश: नगरा पुलिस का रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 100 ट्रॉली अवैध रेत का भंडारण नष्ट
मध्य प्रदेश: अस्पताल 4 किमी दूर शिफ्ट होने से मरीज परेशान, पोरसा में मिनी अस्पताल की मांग तेज
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो डोडा के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
