-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: वार्ड 15 की बदहाली पर राहुल नवरंग ने उठाए सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर परिषद टोंक खुर्द के वार्ड क्रमांक 15 (मालवीय नगर) की स्थिति बदहाली की मार झेल रही है पिछले 5 सालों में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय नगर परिषद विकास का कितना ही ढिंढोरा क्यों न पीट लें लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि मालवीय नगर वार्ड 15 में 1 रुपये का भी विकास कार्य नहीं हुआ है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर परिषद टोंक खुर्द के वार्ड क्रमांक 15 (मालवीय नगर) की स्थिति बदहाली की मार झेल रही है पिछले 5 सालों में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय नगर परिषद विकास का कितना ही ढिंढोरा क्यों न पीट लें लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि मालवीय नगर वार्ड 15 में 1 रुपये का भी विकास कार्य नहीं हुआ है। वार्ड में ठीक से नाली तक नहीं बनी हुई है, जिसके कारण नालियों का बदबूदार व गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है और स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इस पूरे मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता राहुल नवरंग ने मोर्चा खोलते हुए शासन प्रशासन और मीडिया के दोहरे रवैये को आड़े हाथों लिया है। वार्ड 15 में ठीक से नाली तक नहीं बनी 5 साल में 0 विकास राहुल नवरंग ने नगर परिषद की पोल खोलते हुए कहा कि मालवीय नगर वार्ड क्रमांक 15 में पिछले 5 सालों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है आलम यह है कि क्षेत्र में ठीक से नाली तक का निर्माण नहीं कराया गया है सही नाली न होने से गंदा और बदबूदार पानी सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है जिससे बीमारियाँ फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल नवरंग ने सीधा सवाल किया कि जब बुनियादी निर्माण और सुविधाएँ ही उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं तो जनता से टैक्स वसूलने का क्या औचित्य है। मीडिया को जनता का मुद्दा नहीं सिर्फ नेताओं की चाटुकारिता दिखती है। राहुल नवरंग ने मीडिया के रवैये पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि मीडिया के हिसाब से खबर बनती ही नहीं है। मालवीय नगर में सड़क पर बहता नाली का पानी और बंद पड़ी लाइटें मीडिया को खबर के लायक ही नहीं लगतीं आज मीडिया का एक वर्ग निष्पक्ष पत्रकारिता छोड़कर केवल नेताओं की जी हज़ूरी चाटुकारिता और उनके बयानों को छापने में व्यस्त है, जो मीडिया जनता की आवाज बनने का दावा करती है वह आम लोगों की मूलभूत समस्याओं और हक की बात को पूरी तरह नज़र अंदाज़ कर चुकी है। सीएम हेल्पलाइन बनी फर्जीवाड़े का जरिया उग्र आंदोलन की चेतावनी राहुल नवरंग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मालवीय नगर में नाली निर्माण सड़क पर बहते पानी की निकासी और बंद स्ट्रीट लाइटों की समस्या का तुरंत स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार नगर परिषद प्रशासन और निष्क्रिय तंत्र के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
राहुल नवरंग ने बताया कि नगर परिषद से लेकर सीएम हेल्पलाइन (शिकायत क्रमांक: 40680665) तक शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अधिकारी ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जिस सीएम हेल्पलाइन की वाहवाही लूटती है। वह अब केवल कागज़ी लीपापोती और झूठे आँकड़ों का जरिया बनकर रह गई है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
