Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: चंबल से खत्म हुआ रेत माफिया का साम्राज्य, CEC ने मुरैना प्रशासन और पुलिस को दी क्लीन चिट

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 03:39:56 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 03:39:56 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले में कभी अवैध रेत उत्खनन के लिए चर्चाओं में रहने वाली चंबल नदी अब पुनः अपने प्राकृतिक स्वरूप की ओर लौटती दिखाई दे रही है। केंद्रीय सशक्त समिति (सीईसी) के सदस्य श्री चंद्र प्रकाश गोयल ने

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले में कभी अवैध रेत उत्खनन के लिए चर्चाओं में रहने वाली चंबल नदी अब पुनः अपने प्राकृतिक स्वरूप की ओर लौटती दिखाई दे रही है। केंद्रीय सशक्त समिति (सीईसी) के सदस्य श्री चंद्र प्रकाश गोयल ने मुरैना जिले में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुरैना जिले में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पूरी तरह बंद हो चुका है तथा इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।

 बल स्थित देवरी घड़ियाल केंद्र पर आयोजित अंतर्राज्यीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सीईसी सदस्य श्री चंद्र प्रकाश गोयल ने की। बैठक में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के चंबल अंचल से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान चंबल नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों तथा वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।श्री गोयल ने कहा कि मुरैना जिले में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा चुका है और इसका सकारात्मक प्रभाव नदी के पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि चंबल नदी अब धीरे-धीरे अपने मूल एवं प्राकृतिक स्वरूप में लौट रही है, जो संरक्षण और सतत प्रबंधन के प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुरैना पुलिस एवं जिला प्रशासन को देते हुए कहा कि लगातार निगरानी, सघन अभियान, कठोर कार्रवाई तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों के कारण अवैध उत्खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका है। प्रशासन की सतत सक्रियता और अंतरविभागीय समन्वय ने चंबल क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समीक्षा बैठक में चंबल संभाग आयुक्त श्री सुरेश कुमार, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, भिण्ड कलेक्टर, धौलपुर कलेक्टर सुश्री निधि बीटा, धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान, आगरा, धौलपुर, भिण्ड, श्योपुर एवं मुरैना के वनमंडलाधिकारी,  भिण्ड, श्योपुर, धौलपुर, आगरा  और मुरैना जिले के श्री सुखदेव निर्मल सभी जिलों के NHAI के अधिकारी,  CSC चैयरमेन तथा पांचों जिलों के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुरैना ज़िलें द्वारा की गई कार्यवाही और प्लानिंग की तारीफ की, m sand और रेत भंडारणों के माध्यम से रेत उपलब्ध करवाने को अच्छा बताया। 

Related News

उत्तर प्रदेश: शादी तय, सगाई हुई... फिर दहेज की मांग पर टूटा रिश्ता, केस हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश: बरेली में मंदिर में घुसकर उत्पात का आरोप, युवक और पिता हिरासत में

उत्तर प्रदेश: UPSC 2022 टॉपर IAS इशिता किशोर ने संभाला बरेली सदर SDM का कार्यभार, प्रशासन को नई दिशा की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: बरेली सदर के SDM प्रमोद कुमार को भावभीनी विदाई, अब बस्ती जिले में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: फैक्ट्री हादसा या हत्या? मजदूर की मौत के मामले में प्रबंधन पर गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 उप जिलाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, डीएम ने जारी किए आदेश


Featured News