Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शादी तय, सगाई हुई... फिर दहेज की मांग पर टूटा रिश्ता, केस हुआ दर्ज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/07/2026 05:43:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/07/2026 05:43:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सात फेरों के सपने दिखाए, पूरे परिवार का भरोसा जीता, शगुन और सगाई की रस्में कराईं, फिर दहेज में पांच लाख रुपये, रॉयल एनफील्ड बाइक और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर शादी से मुकर गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सात फेरों के सपने दिखाए, पूरे परिवार का भरोसा जीता, शगुन और सगाई की रस्में कराईं, फिर दहेज में पांच लाख रुपये, रॉयल एनफील्ड बाइक और प्लॉट की मांग पूरी न होने पर शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं, युवती से कहा- मैं तो मंजू से प्यार करता हूं, शादी उसी से करूंगा… तुम सिर्फ पसंद थीं, हमेशा के लिए नहीं। सुभाषनगर की युवती की इस शिकायत पर एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश से कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रोहित कुमार मिश्रा लंबे समय से शादी डॉट कॉम, फेसबुक और अन्य माध्यमों से लगातार शादी का प्रस्ताव भेज रहा था। हर बार इनकार के बावजूद वह आत्महत्या की धमकी देकर और भावनात्मक बातें करके युवती पर दबाव बनाता रहा। आखिरकार दोनों परिवारों की मुलाकात के बाद रिश्ता पक्का कर दोनों की सगाई हो गई। आरोपी युवती को अपनी होने वाली पत्नी बताकर दिन-रात बातचीत करता रहा और मंदिरों में भी साथ जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद आरोपी लगातार अकेले मिलने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। उसने कई बार कहा कि अब शादी तय हो चुकी है और वह उसकी पत्नी है। युवती के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। 

आरोप है कि 17 जून को वह युवती के घर पहुंच गया और शारीरिक संबंध का दबाव बनाने लगा अंगूठी पहनाई… रातों-रात बदल गया पूरा परिवार पीड़िता के अनुसार 27 जून को दोनों परिवारों की मौजूदगी में अंगूठी पहनाने की रस्म हुई। आरोप है कि कार्यक्रम का पूरा खर्च, अंगूठियां और अन्य व्यवस्थाएं युवती के परिवार ने कीं। लेकिन उसी रात के बाद आरोपी और उसके परिवार ने फोन उठाना बंद कर दिया और बातचीत से भी दूरी बना ली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में फोन पर आरोपी ने साफ शब्दों में कहा कि उसे पांच लाख रुपये, रॉयल एनफील्ड बाइक और रेस्टोरेंट खोलने के लिए प्लॉट चाहिए था। जब यह सब नहीं मिला तो अब वह शादी नहीं करेगा। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि वह कई वर्षों से मंजू उपाध्याय नाम की युवती से प्रेम संबंध में है और शादी उसी से करेगा तुम अच्छी लगी थीं… लेकिन हमेशा के लिए नहीं पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बातचीत में यह तक कह दिया कि उसने केवल पसंद आने के कारण रिश्ता किया था, लेकिन जीवनभर साथ निभाने का उसका इरादा कभी नहीं था। उसे भरोसा था कि इकलौते दामाद के नाम पर युवती का परिवार शादी में भारी खर्च करेगा। 

लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो उसने रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने चैट व अन्य सबूत मिटाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, परिवार को जान से मारने, सड़क दुर्घटना कराने और मुकदमा करने लायक नहीं छोड़ने जैसी धमकियां भी दीं पहले भी लड़कियों को फंसाने का आरोप आरोप है कि जांच-पड़ताल के दौरान परिवार को जानकारी मिली कि आरोपी पहले भी अन्य युवतियों को शादी का भरोसा देकर सगाई तक ले गया और बाद में रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसका परिवार जानबूझकर ऐसी युवतियों को निशाना बनाते हैं, जिनकी उम्र अधिक हो, ताकि बाद में बहाना बनाकर रिश्ता तोड़ सकें और आर्थिक लाभ उठा सकें। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले महिला थाने और बाद में कैंट थाने में शिकायत दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी अनुराग आर्य से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार मिश्रा और अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।